विक्की गौंडर के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए डाले गए फेसबुक पोस्ट मामले में एक गिरफ्तार!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद अचानक पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर्स पर धावा बोल दिया है। लगातार विक्की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद अचानक पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर्स पर धावा बोल दिया है। लगातार विक्की गौंडर के सहयोगियों का धरपकड़ किया जा रहा है। बुधवार को पुलिस ने पंजाब के जगराओ और तरनतारन से गौंडर गैंग के चार गुर्गों को दबोचा। वहीं हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला स्थित नाहन से भी एक कथित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद ‘वीरा गौंडर’ नामक फेसबुक पेज से एक के बाद एक कई पोस्ट्स किए गए। इसमें गौंडर के एनकाउंटर का बदला लेने की धमकी दी गई। बस, इसकी खबर मिलते ही हिमाचल पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने अकाउंट की जांच करते हुए अनुज शर्मा नामक युवक को पकड़ लिया।‘वीरा गौंडर’ नामक फेसबुक प्रोफाइल में हथियार के साथ एक युवक की फोटो डाली गई है। पोस्ट्स के साथ ही लिखा गया है कि पंजाब पुलिस से विक्की गौंडर के एनकाउंटर का बदला लिया जाएगा। वहीं पुलिस की ड्रेस में एक शख्स के साथ भी उस युवक को दिखाया गया है। पोस्ट्स में पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।  पुलिस ने मामले में आरोपी अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, शुरुआती जांच में अनुज के विक्की गौंडर से किसी तरह के रिश्ते का पता नहीं चला है। इसके बावजूद पुलिस कोताही बरतने के मूड में नहीं है। संभावना है युवक ने पुलिस को परेशान करने के लिए पोस्ट किया हो। बावजूद मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *