ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नेता विपक्ष के आरोपों पर कांग्रेस ने सफाई दी है और कहा है कि आम आदमी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे झूठी कहानियां बनाना बंद करें | सुखपाल खैरा ने सीएम की छवि को खराब करने की कोशिश की है | इसके लिए खैरा को माफी मांगनी चाहिए | अगर खैरा माफी नहीं मांगते तो इनके खिलाफ कानूनी राय लेने के बाद कानूनी कार्यवाई की जायेगी | साथ ही जमीन खरीद मामले पर वेरका ने कहा कि इसका नोटिफिकेशन 2011 में अकाली- बीजेपी की सरकार में डी लिस्टिड किया था | 2011 में इस जमीन को शिरोमणि अकालीदल और बीजेपी की सरकार ने भी नोटिफाई किया था | जिसके चलते इसकी खरीद पर कोई मनाही नहीं थी | साथ ही वेरका ने खैरा को चेताते हुए कहा कि वैसे भी 2 फरवरी अभी नहीं आई है। विभाग इसपर कार्य कर रहा है |
Watch Video
https://youtu.be/yh-F2S8bOZU
