ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस ने 26 जनवरी को मोस्ट बांटेड़ गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद बड़ी सफलता हासिल की है।
जहां पुलिस ने विक्की गौंडर के एनकाउंटर बाद राहत की सांस ली है। वही दूसरी तरफ गैंगस्टरों में खलबली मची हुई है। गैंगस्टर पुलिस की गोली से बचने के लिए जेल जाना चहाते है।
जिस कारण वो अपना आत्मसमर्पण कर रहे है। आपको बता दें कि पंजाब के कुख्यात गैंगस्टरों की लिस्ट में शामिल गैंगस्टर रवि देओल ने संगरूर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। गैंगस्टर रवि देओल पर पांच मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस कारवाई कर रही है।


