ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड मूवी ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘पीके’, ‘राब्ता’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फेम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को देखकर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने अपना हाल ऐसा क्यों बना लिया है? चलिए, हम आपको बताते हैं सुशांत सिंह राजपूत के हाल के बारे में। दरअसल, सुशांत अपने लुक को लेकर काफी प्रयोग करते हैं। फिलहाल, सुशांत चंबल के दुर्दांत डकैतों पर बनने वाली फिल्म ‘सोन चिरैया’ के लिए नया लुक बनाया है। उन्होंने ट्वीटर पर अपने नए लुक की फोटो पोस्ट करके इसका खुलासा किया है।
https://twitter.com/itsSSR/status/958193684758999040
‘सोन चिरैया’ में सुशांत डाकू के किरदार में होंगे और उनका साथ देंगी ‘दम लगा के हईसा’ फेम एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर। फिल्म को ‘उड़ता पंजाब’, ‘इश्किया’ के निर्देशक अभिषेक चौबे डायरेक्ट कर रहे हैं। सुशांत की इस साल ‘सोन चिरैया’ के साथ ‘केदारनाथ’, ‘ड्राइव’, ‘चंदा मामा दूर के’, ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ और ‘गुस्ताखियां’ फिल्म रिलीज होगी। केदारनाथ में उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
