ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया का एनकाउंटर करने वाली टीम में शामिल पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ को गौंडर गैंग ने धमकी दी है।
बता दें कि विक्की गौंडर सरावा बौदला नाम के फेसबुक पेज पर लिखा है कि ‘यारी लगा के गद्दारी करने वाले बिक्रम बराड़ ने अच्छा नहीं किया और जो कुछ भी उसने हमारे भाईयों के साथ किया हम उसका बदला जरूर लेगें।’
गौरतलब है कि इससे पहले विक्की गौंडर के अंतिम संस्कार के समय उसके मामा ने कहा था कि इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ ने ही गौंडर को बातचीत के लिए अबोहर बुलाया था और फिर धोखे से उसका एनकाउंटर कर दिया।
विक्की के मामा ने यह भी बताया था बताया कि इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ जालंधर स्पोर्टस स्कूल में विक्की के साथ ही पढ़ता था। इतना ही नहीं दोनों काफी समय से साथ भी रहे थे। दूसरी तरफ इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत करार दिया है।



