गौंडर के विरोधी गैंग का गैंगस्टर मस्ती पुलिस कस्टडी से फरार, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद पंजाब में गैंगवार की तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसा हम नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद पंजाब में गैंगवार की तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, उससे साफ-साफ अंदेशा लग रहा है कि जल्द ही पंजाब की धरती खून से लाल होने वाली है। एक तरफ विक्की गौंडर की मौत के बाद जयपाल भुल्लर के हाथों में उसके साम्राज्य की कमान आ गई है तो दूसरी तरफ विरोधी भी तैयारियों में जुट गए हैं। और, सोमवार को जब अमृतसर में पुलिस कस्टडी से मोस्ट वांटेड गैंगस्टर रजत मल्होत्रा उर्फ करण मस्ती फरार होता है तो गैंगवार का अंदेशा काफी हद तक सच लगने लगता है। वहीं गौंडर के एनकाउंटर के बाद पुलिस जश्न मनाने में व्यस्त थी और तभी रजत मल्होत्रा ने पुलिस को झटका दे दिया।

पुलिस की आंखों के सामने हो गया फरार

दरअसल, रजत को लेकर पुलिस जिला अदालत में पेशी के लिए पहुंची थी। जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा गैंग का मुख्य सहयोगी रजत कई मामलों में जेल में बंद था। जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा गैंग विक्की गौंडर गैंग का विरोधी है। सोमवार को जब पुलिस रजत को पेशी के लिए लेकर पहुंची थी तभी उसने पुलिस से हाथ छुड़ा लिया और देखते ही देखते पुलिस की आंखों से ओझल हो गया। उसके फरार होने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है। पिछले साल अक्टूबर में पुलिस ने रजत को एक अन्य गैंगस्टर निखिल उर्फ स्टाइलिश के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों के पास से दो देसी कट्टा, गोलियां और चोरी की बाइक भी बरामद की थी।

पंजाब से लेकर हरियाणा तक थी दहशत

रजत मल्होत्रा को भले ही पंजाब पुलिस छोटा-मोटा बदमाश मानें, लेकिन उसके कारनामे ना सिर्फ पंजाब बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी जाने जाते हैं। रजत ने पंजाब के साथ ही हरियाणा में भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। उस पर हत्या, डकैती, छिनतई के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसने विक्की गौंडर के खास सहयोगी हरिया का मर्डर भी किया था। दरअसल, रजत मल्होत्रा के इरादे काफी खतरनाक हैं। उसके सामने जो भी आता है उसे मौत की नींद सुला दिया जाता है। उसके फरार होने के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि विक्की गौंडर के विरोधी भी तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कड़ी सुरक्षा के बीच रजत फरार कैसे हो गया? कहीं उसके फरार होने में किसी पुलिस वाले का हाथ तो नहीं?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *