Gangsters Gangs Of Punjab: एक साल में 8 गैंगस्टरों का एनकाउंटर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां, गैंग्स ऑफ पंजाब । आपने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर तो देखी ही होगी । जिसमें गैंगस्टर्स के बारे में दिखाया गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां, गैंग्स ऑफ पंजाब । आपने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर तो देखी ही होगी । जिसमें गैंगस्टर्स के बारे में दिखाया गया है। ठीक उसी तरह पंजाब में भी गैंग्स ऑफ पंजाब है। यहां पर भी कई सारे गैंगस्टर्स हैं। जो आए दिन पुलिस थाने में अपने नाम की फाइल पर फाइल बनवा रहे हैं। ऐसे में तीन साल से पंजाब में आतंक का सबब बने रहे कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर को पुलिस टीम ने एनकाउंटर में मार गिराया। उसका राइट हैंड कहा जाने वाला प्रेमा लाहौरिया और एक अन्य साथी भी मार गिराया। लेकिन आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं शायद आपको इसके बारे में अब तक किसी ने नहीं बताया होगा।

पंजाब में गैंगस्टर्स की भरमार है । ऐसे में पंजाब का एक और गैंगस्टर्स है जो करोड़पति भी है और कहने के लिए खुद को स्टूटेंड भी बताता है। शानो-ओ-शौकत की जिंदगी के लिए एक गैंगस्टर बन गया। लेकिन इस शातिर गैंगस्टर की खास बात ये है कि ये गैंगस्टर खुद कुछ नहीं करता बल्कि अपने लोगों से करवाता है ताकि इसके खिलाफ पुलिस को कोई सबूत ना मिले। जिसका नाम लॉरेंस बिश्नोई है | अब आपको बताते है कि पिछले एक साल में पंजाब पुलिस ने कितने गैंगस्टर्स का खात्मा किया है और इस सब पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का क्या कहना है।

देश में अकेले मुंबई ही नहीं, पंजाब में भी गैंगस्टर्स की तूती बोलती है। यहां 16 गैंग धड़ल्ले से ऑपरेट हो रहे हैं, गैंगस्टर्स सोशल मीडिया पर खुलेआम चेतावनी देते हैं। पंजाब में कई सारे गैंगस्टर हैं।

अब बात करते हैं गैंगस्टर्स के गढ़ की याकि के गैंगस्टर हाउस की जहां पर गैंगस्टर्स अपने खौफनाक वारदातों की प्लानिंग करता है और अंजाम देने के लिए तैयारियां करता है । ऐसे में पहले के समय गैंगस्टर्स से बटाला में अपना ढेरा डाला हुआ था जो अब बदल गया है। और देश के बॉर्डर की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन ऐसा क्यों इसे जानने के लिए देखिए नीचे दी गई वीडियो को ।

Watch Video

https://youtu.be/tfYfoGXPkzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *