ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खन्ना में एक ट्रैफिक ट्रैफिक इंचार्ज का एक शादी समारोह में शराब पीकर लोगों से उलझने का वीडियो वायरल हुआ है | जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक इंचार्ज ने शादी समारोह में मोहल्ला निवासियों को गालियां दीं और देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई | इसके बाद नशे में धुत ट्रैफिक इंचार्ज ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर लोगों पर तान दी | लेकिन वहां मौजूद लोगों ने रिवॉल्वर झपट ली | इस पूरी घटना के बाद एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने सख्त नोटिस लेते हुए ट्रैफिक इंचार्ज को सस्पेंड करके जांच शुरू कर दी है
ट्रैफिक इंचार्ज का नशे में लोगों से उलझने का वीडियो वायरल
एसएसपी ने ट्रैफिक इंचार्ज को किया सस्पेंड
Watch Video
https://youtu.be/BWcIAPgJu1E
