ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 26 जनवरी को पुलिस मुकाबले में मारे गए विक्की गौंडर के साथी प्रेमा लाहौरिया की मौत की खबर सुनते ही उसके घर पर मातम का माहौल पसर गया था।
प्रेमा लाहौरिया के परिवारवालों ने बताया कि वह घर में सबसे लाड़ला बेटा था। वह कभी किसी का हथियारा नहीं हो सकता।
पुलिस ने उसको नाजायज मारा है। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि पुलिस ने दोनो को झूठे मुकाबले में मारा है।
प्रेमा के गांववालों का कहना है कि प्रेमा काफी मिलनसार व्यक्ति था। वो हर किसी के सुख दुख में खड़ा हो जाता था। उसकी मौत के बाद उसके परिवारवालों और दोस्तों को काफी नुकसान हुआ है।
विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया की दोस्ती के बारें में परिवारवालों का कहना है कि दोनो स्कूल के समय से ही दोस्त थे।
पुलिस ने प्रेमा को इसलिए भी मारा है क्योकि दोनो काफी अच्छे दोस्त थे। दोनो इक्टठे ही पढ़े, इक्टठे ही रहे और पुलिस मुकाबले में भी दोनो इक्टठे ही मारे गए।





