ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : IPL 2018 की नीलामी में इस बार KXI पंजाब ने जोरदार उलटफेर किया है। युवा तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने रिकॉर्ड 11.5 करोड़ रूपये में खरीदा है। हालांकि, पंजाब के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मार ली। इसके बावजूद पंजाब के लिए खुशी इस बात की रही उसे स्टार स्पिनर आर अश्विन और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को खरीदने में सफलता मिली है। पंजाब ने राहुल को 11 करोड़ जबकि आर अश्विन को 7.5 करोड़ चुकाकर खरीदा।
अश्विन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेल रहे थे, लेकिन चेन्नई ने उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया। पंजाब के लिए राहत की बात यह है कि स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह की घर वापसी हो गई है। पंजाब ने युवराज को दो करोड़ रूपये चुकाकर अपने साथ जोड़ा। इसके साथ ही पंजाब ने मार्कस स्टोइनिस और डेविड मिलर को भी अपने साथ वापस लाने में सफलता पाई। मार्कस के लिए पंजाब ने 6.20 जबकि डेविड मिलर के लिए 3 करोड़ रूपये कीमत अदा की। किंग्स इलेवन पंजाब ने एरॉन फिंच को 6.20 करोड़ जबकि करूण नायर को 5.60 करोड़ में खरीदा। वहीं को पंजाब ने वेस्टइंडिज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल को 2 करोड़ में खरीदने में सफलता हासिल की।
खिलाड़ी कीमत_
अक्षर पटेल 12.50 करोड़
केएल राहुल 11 करोड़
रविचंद्रन अश्विन 7.60 करोड़
मार्कस स्टोइनिस 6.20 करोड़
आरोन फिंच 6.20 करोड़
करुण नायर 5.60 करोड़
मुजीब जार्दन 4 करोड़
डेविड मिलर 3 करोड़
अंकित राजपूत 3 करोड़
मोहित शर्मा 2.40 करोड़
युवराज सिंह 2 करोड़
क्रिस गेल 2 करोड़
मयंक अग्रवाल 1 करोड़


