#Exclusive Vicky Gounder के एनकाउंटर के बाद ये था मंज़र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवंबर 2016 में पंजाब के नाभा जेलब्रेक के बाद चर्चा में आया विक्की गौंडर मारा गया। पंजाब पुलिस ने पंजाब राजस्थान सीमा पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवंबर 2016 में पंजाब के नाभा जेलब्रेक के बाद चर्चा में आया विक्की गौंडर मारा गया। पंजाब पुलिस ने पंजाब राजस्थान सीमा पर मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गोंडर सहित तीन गैंगस्टर्स का एनकाउंटर किया। इस ऑपरेशन के दौरान पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। जबकि इस दौरान दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए।

vicky gounder 1

 

आप देख सकते है तस्वीरें ग्राउंड जीरो से जहाँ पर पंजाब पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को ढेर कर दिया जबकि तीसरे गैंगस्टर ने हॉस्पिटल जाते वक्त दम तोड़ दिया। विक्की गोंडर मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था जिसकी पिछले लम्बे समय से पुलिस को तलाश थी और पुलिस काफी दिनों से इनके पीछे लगी हुई थी।

vicky gounder 2

नाभा जेल से फरार होने के बाद विक्की गौंडर की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद विक्की पकड़ में नहीं आ रहा था।

vicky gounder 3

वहीं वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहता था। अपने फेसबुक पोस्ट से विक्की गौंडर आगे की रणनीति बताने के साथ ही पुलिस को चैलेंज करने से भी नहीं चूकता था। प्रेमा लाहौरिया की भी तलाश पुलिस लंबे समय से कर ही थी।

vicky gounder 4

विक्की गौंडर और उसके साथियों को नाभा जेल से भगाने वाला प्रेमा लाहोरिया था। हरजिंदर सिंह भुलर उर्फ विक्की गौंडर लगातार पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो रहा था।

vicky gounder 5

विक्की पंजाब के गोंडर गैंग का मुखिया था और पुलिस को काफ़ी समय से उसकी तलाश थी। पहले भी पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई लेकिन वो बच निकलने में कामयाब होता रहा।

police

वो पंजाब में रहते हुए भी पुलिस का हाथ ना लग पाता। लेकिन अब गौंडर का खेल पुलिस ने हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *