ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : सनी लियोनी एक ऐसी ऐक्ट्रेस हैं, जिन्हें ऑन या ऑफ स्क्रीन फेसम होना पता है। सनी समझती हैं कि क्या करने से मीडिया की लाइमलाइट में रहा जा सकता है। वह डब्बू रतनानी की कैलेंडर हॉट पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं वो समय-समय पर पति और बेटी के साथ भी इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करती रहती हैं।
दरअसल, हर साल मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ कैलेंडर निकालते हैं। इस बार भी डब्बू ने सेलिब्रिटीज के साथ कैलेंडर निकाला है और सनी की हॉट पोज वाली तस्वीर खींची है। सनी ने 63वें जिओ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। सनी लियोनी ने फिल्मफेयर की एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
कुछ समय पहले सनी की रेड टॉप पहने एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सनी ने फोटो को क्यूट टॉप कैप्शन लिखकर पोस्ट की थी। इसके अलावा सनी लियोनी समय-समय पर पति डेनियल वेबर के साथ ही फोटो पोस्ट करती रहती हैं। कहा जा सकता है कि सनी लियोनी को अच्छी तरह पता है कि फैन्स के बीच कैसे लोकप्रिय रहा जाता है।






