ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में आपको कई नई और रोचक चीजें देखने को मिल रही है । इस बार जहां सबसे ज्यादा मेहमान गणतंत्र की परेड के गवाह होंगे, वहीं कई नई झांकियां और करतब भी पहली बार राजपथ पर दिखाई गयी है । गणतंत्र दिवस की परेड में आमतौर पर एक मेहमान को ही आमंत्रित किया जाता रहा है। कई बार दो मेहमान भी आए हैं, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष देश के मेहमान मौजूद है। इस साल सभी आसियान देशों के मुखिया राजपथ के परेड के गवाह है।
गणतंत्र दिवस पर देश भर के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र राजपथ पर होने वाली परेड होती है। गणतंत्र दिवस की पहली परेड 1955 में राजपथ पर हुई थी । प्रधान मंत्री अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसके बाद राजपथ पर लोगों की निगाहें राष्ट्रपति के काफिले पर होती हैं। राष्ट्रपति के काफिले में शामिल मध्यम गति से चलते घुड़सवार लोगों के लिए बड़े आकर्षण होते हैं। राष्ट्रपति के झंडा फहराते ही 21 तोपों की सलामी होती है और फिर वीरता पुरस्कार बांटे जाते हैं। गणतंत्र दिवस परेड, वीरता पुरस्कार और राष्ट्रपति को सलामी देने की कमान दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग संभालते हैं। इसके बाद जल, थल और आकाश में भारत की ताकत का अहसास कराती झांकियां राजपथ से गुजरती है। इनमें भारतीय सेना की सबसे ताकतवर मिसाइल और टैंक तकनीक का प्रदर्शन होता है। वायुसेना के लड़ाकू विमान फूल बरसाते हुए राजपथ के ऊपर से उड़ान भरते हैं। सेना के साथ सशस्त्र बलों की झांकियां भी निकलती हैं। देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को दर्शाती झांकियां सभी का मन मोह लेती है। स्कूली बच्चे राजपथ में देशभक्ति के गानों पर कार्यक्रम पेश करते हैं साथ ही राष्ट्रपति से पुरस्कार पाने वाले बहादुर बच्चे भी राजपथ से होकर गुजरते हैं। भारतीय वायुसेना के जवानों के मोटरसाइकिल पर स्टंट रोंगटे खड़े करने वाले होते हैं।
राजपथ से लाल किला तक आठ किलोमीटर लंबे परेड मार्ग पर नजर रखने के लिए मोबाइल हिट टीम, विमान-रोधी प्रणालियों और शार्पशूटर्स को तैयार रखा गया है ।
आसियान देशों के नेता शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि है । ऊंची इमारतों पर शूटरों को तैनात किया गया है, वहीं बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों की मदद से परेड मार्ग पर आवाजाही कर लोगों पर नजर रखी जा रही है । हवाई क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए विमान-रोधी बंदूकों सहित हवाई सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं । दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के 60,000 जवानों को मध्य दिल्ली में तैनात किया गया है ।
Watch Video
https://youtu.be/XDlwku8ERVg
