‘पद्मावत’ ने लगाई पंजाब और हरियाणा में आग, ये विरोध नहीं गुंडागर्दी है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म पद्मावत ने लगाई आग, जी हा आज फिल्म पद्मावतल काफी विवादों के बाद आखिरकार रिलीज हो गई है। जिसका पूरे हरियाणा और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म पद्मावत ने लगाई आग, जी हा आज फिल्म पद्मावतल काफी विवादों के बाद आखिरकार रिलीज हो गई है। जिसका पूरे हरियाणा और पंजाब में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। एक तरफ संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने रिलीज के पहले ही दिन पर्दे पर आग लगाई तो दूसरी ओर राजपूत संगठन और हिंदू संगठन ने सड़कों पर आग लगाई। पद्मावत को लेकर हरियाणा के करनाल में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां पर युवतियों ने पद्मावति का अवतार देते हुए फिल्म पर रोक लगाने की अपील की।

पद्मावत की आग मद्धिम पड़ने से पहले गुरदासपुर में भी धधकने लगी । गुरदासपुर के दीना नगर में करणी सेना और राजपूत शक्ति सेना ने संयुक्त रूप से संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया और इतिहास की किताब में आग लगाई । हालांकि ये लोग गुरूग्राम में स्कूल बस पर हुए हमले में करणी सेना का हाथ होने से इनकार कर रहे हैं ।

हरियाणा के साथ साथ पद्मावत की आग पंजाब में भी फैली । जिसके तहत पंजाब के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इतान ही नहीं मोगा के दो सिनेमाघर के मालिकों को फोन और फेसबुक के माध्यम से धमकियां भी दी गई।

फिल्म पद्मावत का विरोध पंजाब के जीरकपुर में भी देखने को मिला जहां पर हिंदू सुरक्षा समिति और राजपूत समुदाय ने संजय लीला भंसली का पुतला फूंका और फिल्म को तुरन्त रोकने की अपील की।

पद्मावत को लेकर जहां करनी सेना की तरफ से तोड़फोड़ की जा रही है वहीं अमृतसर में लोगों ने राजपूत समाज से अपील की कि वो पहले फिल्म देखें । फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो वो विरोध कर रहे हैं ।

पटियाला में फिल्म पद्मावत को लेकर और गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है । उपद्रवी किसी तरह की किसी घटना को अंजाम ना दे इसके लिए नाकेबंदी करके चेकिंग की जा रही है ।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के खिलाफ करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया । करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गुड़गांव में स्कूल बस को भी नहीं छोड़ा ‘मासूस रोते रहे बसे जलती रही और गुंडागर्दी जारी रही’ ।

तो अब हम आपको नीचे दी गयी वीडियो में बताएंगे कि पद्मावत को लेकर हरियाणा और पंजाब में कहां कहां पर विरोध किया गया और कितने मामले दर्ज हुए साथ ही हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम मामले पर क्या ऐक्शन लिया।

Watch Video

https://youtu.be/Ffr5IjSwIvA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *