फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर सूरजपाल अम्मू गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  करणी सेना का लीडर सूरज पाल अम्मू को आज गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सुप्रीम कोर्ट में सारी याचिकाएं खारिज होने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  करणी सेना का लीडर सूरज पाल अम्मू को आज गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सुप्रीम कोर्ट में सारी याचिकाएं खारिज होने के बाद पूरे देश में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हो चुकी है। बावजूद इसके फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर करणी सेना का विरोध सड़कों पर हिंसा का रूप ले चुका है। उत्तर भारत के साथ दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में भी हिंसा की खबरें हैं। वहीं, फिल्म पद्मावत के खिलाफ सबसे अधिक मुखर करणी सेना के वरिष्ठ नेता सूरजपाल सिंह अम्मू को वीरवार की शाम गुरुग्राम पुलिस ने कुछ देर तक हिरासत में रखने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एमजी रोड एस्सेल टावर स्थित उनके निवास से हिरासत मेंं लिया गया था।

बता दे इस दौरान उनके निवास स्थान के चारों तरफ भारी संख्या मेें पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी स्थिति से निबटा जा सके, वहीं अम्मू का आरोप है कि उन्हें सुबह से ही घर में नजरबंद कर दिया गया। वह शांतिपूर्ण तरीके से फिल्म के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।

सूरजपाल अम्मू गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहले घर में ही किया था नजरबंद

फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर हुई गिरफ्तारी

Watch Video

http://www.youtube.com/watch?v=zCHm7hjrM-8&feature=youtu.be

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *