सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही फेसबुक पर यूजर ने लाइव की फिल्म ‘पद्मावत’!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग डेस्क : देशभर में विरोध के बावजूद गुरुवार को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को रिलीज कर दिया गया। दूसरी तरफ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग डेस्क : देशभर में विरोध के बावजूद गुरुवार को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को रिलीज कर दिया गया। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी फिल्म की एक क्लिप वायरल हो गई है। आशीष कुमार आशू नामक एक यूजर ने फेसबुक पर फिल्म की 25 मिनट की क्लिप शेयर की है। इसमें पद्मावती शिकार करती दिखाई दे रही हैं। इसी सीन में रानी पद्ममावती की महारावल रतन सिंह (शाहिद कपूर) से मुलाकात होती है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की तल्खी के बाद फिल्म का विरोध कर रहे कई राज्यों ने इसे प्रदर्शित कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन करणी सेना समेत दूसरे राजपूत संगठनों ने फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने की धमकी देकर हिंसक प्रदर्शन भी जारी रखा। हालात यह रहे कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, गोआ और गुजरात के अधिकांश सिनेमाघरों में फिल्म को प्रदर्शन नहीं किया गया। हरियाणा के 80 प्रतिशत सिनेमाघरों के मालिकों ने भी फिल्म ‘पद्मावत’ का प्रदर्शन नहीं किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *