ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : लजीज खानों के शौकीन लोग किस हद तक जा सकते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। कुछ ऐसा ही वाकया फ्रांस में देखने को मिला, जहां हवाई जहाज से मनपसंद खाना मंगवाया गया। दरअसल, फ्रांस में रहने वाले ब्रिटिश नागरिकों ने इंडियन चिकन करी खाने का मूड बनाया। लेकिन, फ्रांस में टेस्टी चिकन करी नहीं मिलने के कारण लोगों ने इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ से खाना मंगाने का फैसला लिया। इसके बाद एक ब्रिटिश रेस्टोरेंट से 89 तरह के डिश मंगवाए गए।
Keeping it local with a great article from @portsmouthnews! https://t.co/Ff6XpLCP4T pic.twitter.com/KBeKMcTuqZ
— The Akash Restaurant (@TheAkashRest) January 15, 2018
बताया जाता है कि 16 जनवरी को इंग्लैंड से उड़ा विमान फ्रांस के बोर्डेक्स में लैंड किया था। फ्रांस में लजीज भारतीय खाना लाने का जिम्मा जेम्स एमरी और आकाश रेस्टोरेंट के फाज अहमद ने निभाई थी। बता दें कि भारतीय डिश के ऑर्डर ब्रिटेन से बाहर सिर्फ फ्रांस के लिए भेजे जाते हैं। एक व्यक्ति करीब तीन हजार रूपये खर्च करके खाना मंगवा सकता है। आकाश रेस्टोरेंट ने ट्वीट करके भारतीय खाने के फ्रांस पहुंचने की जानकारी दी थी। फाज ने बताया कि उन्होंने पहली बार 800 किमी दूर खाना भेजा।
