राम रहीम अपने अनुयायियों के लिए जेल में करेगा सत्संग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के पूर्व मुखी शाह सतनाम सिंह का 25 जनवरी को जन्मदिन आ रहा है। इस कारण डेरे प्रेमियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के पूर्व मुखी शाह सतनाम सिंह का 25 जनवरी को जन्मदिन आ रहा है। इस कारण डेरे प्रेमियों ने गुरमीत राम रहीम को जेल में से ही प्रवचन देने की मांग की है।

ram rahim

इसके अलावा प्रवचन को ब्रॉडकास्ट करवाने की भी अपील की गई। बता दें कि पंजाब हरियाणा-हाईकोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका डेरा सच्चा सौदा एसोसिएशन बठिंडा की तरफ से दायर की गई है।

ram rahim

एसोसिएशन के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल समाज के हित के लिए काम करते हैं, जिस कारण वो किसी से भी पैसा नहीं लेते है।

ram rahim honeypreet

डेरे के पूर्व मुखी के जन्मदिन पर कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाई गई। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम बलात्कार के दोष में 40 साल की सजा काट रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *