चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में मराठी एक्टर प्रफुल्ल भलेरो ने गंवाई जान!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मराठी टेलीविजन के लोकप्रिय एक्टर प्रफुल्ल भलेरो की मंगलवार की सुबह हादसे में मौत हो गई। 22 वर्षीय प्रफुल्ल का शव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मराठी टेलीविजन के लोकप्रिय एक्टर प्रफुल्ल भलेरो की मंगलवार की सुबह हादसे में मौत हो गई। 22 वर्षीय प्रफुल्ल का शव मुंबई उपनगर के मलाड स्थित रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे रेलवे पुलिस को किसी शख्स ने फोन करके ट्रैक पर एक युवक के गिरे होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस प्रफुल्ल को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बोरिवली रेलवे पुलिस ने बताया कि मृतक मलाड स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो से ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन की रफ्तार तेज रहने के कारण युवक का पैर फिसल गया और वो ट्रैक पर जा गिरा। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक ट्रेन से बाहर झूल रहा था। अचानक ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी और वो हादसे का शिकार हो गया।

मराठी टीवी सीरीज ‘कुंकू’ से प्रफुल्ल ने काफी शोहरत कमाई थी। सीरीज एक ग्रामीण लड़की की जिंदगी पर आधारित थी, जो गांव से मुंबई पहुंची थी।

प्रफुल्ल ने सीरीज में लड़की के भाई का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उसने ‘तू माझा संगति’, ‘नकुशी’ और ‘ज्योतिबा फूले’ सीरियल्स में भी काफी अहम किरदार प्ले किया था। प्रफुल्ल भलेरो ने बड़े पर्दे के लिए ‘बरायन’ फिल्म में भी काम किया था। यह फिल्म राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को रिलीज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *