WEF : दावोस में मिला बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को क्रिस्टल अवॉर्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान को विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने दावोस में मानवीय अधिकारों के लिए काम करने पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान को विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने दावोस में मानवीय अधिकारों के लिए काम करने पर क्रिस्टल अवॉर्ड दिया है। शाहरूख के साथ हॉलीवुड स्टार केट ब्लैंचेट और गायक-संगीतकार एल्टन जॉन को भी अवॉर्ड मिला। दरअसल, शाहरूख अपने एनजीओ मीर फाउंडेशन के माध्यम से एसिड अटैक और जलने से घायल लोगों की इलाज कराने के साथ ही कानूनी मदद उपलब्ध कराते हैं।

शाहरूख ने कहा कि ‘सम्मान मिलने से वो बेइतंहा खुश हैं। अवॉर्ड ने उन्हें और भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया है। अब मैं और उत्साह के साथ लोगों की मदद करेंगे।‘ शाहरूख विशेष बच्चों के लिए बने अस्पतालों में चाइल्ड केयर सेंटर की मदद भी कर चुके हैं। साथ ही शाहरूख ने पुरस्कार मिलने पर अपने परिवार को धन्यवाद दिया। शाहरूख ने कहा कि ‘वो अपनी बहन, पत्नी, बेटी का शुक्रिया करना चाहते हैं, जिन्होंने मानवीय मूल्यों के बारे में सिखाया।’

इसके पहले अवॉर्ड लेने पहुंचे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान ने अपने सिग्नेचर पोज में बर्फ से ढंकी जमीन के बीच खड़े होकर एक फोटो ट्वीट की। शाहरूख खान ने पोस्ट के साथ लिखा कि ‘स्वीट्जरलैंड में आके यह ना किया तो क्या किया? दावोस पहुंचकर बहुत खुश हूं और अब क्रिस्टल अवॉर्ड सेरेमनी के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’ बता दें हर साल विश्व आर्थिक मंच क्रिस्टल अवॉर्ड प्रदान करता है। यह अवॉर्ड समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *