ऑनलाइन डेस्क/लिविंग डेस्क : पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी फिल्मों में काम भी ना करें, लेकिन उनकी अदा ऐसी है कि लोग उनके दीवाने बने हुए हैं। हालांकि, उनकी फैन फॉलोइंग देखकर समझा जा सकता है कि बॉलीवुड में उन्हें क्या मुकाम हासिल हुआ है। कुछ दिनों पहले सनी ने एक इंटरव्यू के दौरान सेक्स एडुकेशन पर बात की तो कर्नाटक में उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन पर विचार रखा। सनी ने साफ-साफ कहा कि सेक्स एडुकेशन ऐसी चीज है जिसे स्कूल में नहीं सिखाया जा सकता है। यह माता-पिता अपने बच्चों को सिखाते हैं।
"I told @DanielWeber99 that our daughter is very SPECIAL": @SunnyLeone #SunnyKaHungama pic.twitter.com/QgvUAQxVOP
— BollyHungama (@Bollyhungama) January 22, 2018
इंटरव्यू के दौरान सनी ने कर्नाटक में हुए प्रदर्शन पर कहा कि उनका स्टेज शो विरोध का कारण कैसे बन गया, उन्हें समझ नहीं आ रहा। दरअसल, सनी अच्छी तरह जानती हैं कि मीडिया में उनके बयान को हाथोंहाथ लिया जाता है, लिहाजा वो हर सवाल पर बेबाक जवाब देने से नहीं चूकती हैं। फिलहाल सनी की मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगने के कारण चर्चा बनी हुई है। वहीं सनी का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
