63 Jio Filmfare awards : इरफान खान और विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री का अवॉर्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मुंबई में 20 जनवरी की रात को 63वें Jio Filmfare का शानदार आयोजन किया गया। अवॉर्ड समारोह के दौरान बॉलीवुड की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मुंबई में 20 जनवरी की रात को 63वें Jio Filmfare का शानदार आयोजन किया गया। अवॉर्ड समारोह के दौरान बॉलीवुड की जानीमानी हस्तियां मौजूद थीं। इरफान खान को फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ के लिए बेस्ट एक्टर, जबकि विद्या बालन को फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। क्रिटिक्स कैटेगरी में राजकुमार राव को ‘न्यूटन’ जबकि जायरा वसीम को ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के लिए सम्मानित किया गया। वहीं ‘हिन्दी मीडियम’ को बेस्ट फिल्म (पॉपुलर) और ‘न्यूटन’ को बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलने से खुश अभिनेता और अभिनेत्रियों ने ट्वीट करके खुशी जताई।

यहां देखें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2018 की पूरी लिस्ट

बेस्ट एक्टर (पॉपुलर) : इरफान खान (हिन्दी मीडियम)

बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) : विद्या बालन (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) : राजकुमार राव (ट्रैप्ड)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक) : जायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार)

बेस्ट फिल्म (पॉपुलर) : हिन्दी मीडियम

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) : न्यूटन

बेस्ट डायरेक्टर (पॉपुलर) : अश्विनी अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फी)

https://twitter.com/Ashwinyiyer/status/955409600978841601

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : बप्पी लहरी

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर : कोंकणा सेन शर्मा (द डेथ इन द गंज)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) : राजकुमार राव (बरेली की बर्फी)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) : मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)

बेस्ट डायलॉग : हितेश कैवल्य (शुभ मंगल सावधान)

बेस्ट स्क्रीनप्ले : शुभाशीष भूटियानी (मुक्ति भवन)

बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी : अमित वी मासुरकर (न्यूटन)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम : प्रीतम (जग्गा जासूस)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : अरिजीत सिंह (फिल्म ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ के गाने ‘रोके ना रूके नैना’ के लिए)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : मेघना मिश्रा (फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के गाने ‘नच दी फिरा’)

बेस्ट लिरिक्स : अमिताभ भट्टाचार्य (जग्गा जासूस)

बेस्ट एक्शन : टॉम स्ट्रदर (टाइगर जिंदा है)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर : प्रीतम (जग्गा जासूस)

बेस्ट कोरियोग्राफी : विजय गांगुली और रूएल (फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के गाने ‘गलती से मिस्टेक’ के लिए।)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *