भारतीय अर्थव्यवस्था का वो बेरहम चेहरा, जिसे देखना आपके लिए जरूरी है!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत में भले ही अमीरों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा हो। लेकिन Oxfam Hours नामक अंतरराष्ट्रीय संस्था के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत में भले ही अमीरों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा हो। लेकिन Oxfam Hours नामक अंतरराष्ट्रीय संस्था के सर्वे में एक ऐसा भयावह सच सामने आया है, जिसे जानकार आपको भारत की औद्योगिक विकास का सबसे बेरहम चेहरा ही नजर आएगा। Oxfam Hours ने अपने सर्वे में बताया है कि साल 2017 में भारत में जितनी संपत्ति बनी, उसके 73 प्रतिशत हिस्से को देश के महज एक फीसद धनाढ्य लोगों ने कब्जा कर लिया है। संस्था के सर्वे के अनुसार 2017 में 67 करोड़ भारतीयों की संपत्ति में महज 1 प्रतिशत का इजाफा हुआ। जबकि सबसे धनी 1 फीसद आबादी की संपत्ति 20.9 प्रतिशत बढ़ी।

यहां यह जानना आपके लिए बेदह जरूरी है कि 1 फीसद आबादी की संपत्ति वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए भारत सरकार की बजट में आवंटित राशि के बराबर है। विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की बैठक में भाग लेने दावोस पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से Oxfam ने देश की अर्थव्यवस्था को हर किसी के हिसाब से तैयार करने का आग्रह किया है। संस्था ने मोदी से अपील किया है कि ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जाए, जो सभी की मौलिक जरूरतों को पूरी कर सके। वैश्विक स्तर पर देखें तो दुनियाभर में अर्जित संपत्ति महज 1 फीसद अमीरों के हाथ लगी है। दूसरी ओर 3.7 अरब लोगों की संपत्ति में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। यह दुनिया की आधी आबादी के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *