पाकिस्तान से मिली अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘Padman’ को तारीफ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पैडमैन’ अभी रिलीज नहीं हुई है। लेकिन इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ती जा रही है। देश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पैडमैन’ अभी रिलीज नहीं हुई है। लेकिन इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ती जा रही है। देश के बाद अब पाकिस्तान से ‘पैडमैन’ फिल्म की तारीफ की गई है। जी हां, आपने ठीक पढ़ा, सीमा पर तनाव के बावजूद पाकिस्तान से फिल्म की तारीफ आई है। और तारीफ किसी और ने नहीं बल्कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता मलाला युसूफजई ने किया है।

मलाला ने कहा कि प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना की फिल्म ‘पैडमैन’ महिलाओं को माहवारी में होने वाली दिक्कतों को लेकर जागरूक करेगी। दरअसल, मलाला और ट्विंकल लंदन में द ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने पहुंची थी। मुलाकात के दौरान मलाला ने फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘पैडमैन’ सही मायनों में प्रेरणादायक है।

भारत में झाड़ू टैक्स फ्री, जबकि पैड्स पर 12 फीसद टैक्स

ट्विंकल ने अपनी स्पीच के बाद छात्रों से सवाल-जवाब के दौरान कहा कि अभी भी सैनेटरी पैड्स लग्जरी आइट्म के रूप में देखा जाता है। भारत में पैड्स पर 12 फीसद टैक्स लगता है, जबकि झाड़ू टैक्स फ्री है, क्योंकि लोगों के लिए शरीर से ज्यादा घर को साफ करना महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने अमेरीका का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां वियाग्रा टैक्स फ्री है पर पैड्स पर टैक्स लगाया जाता है। बता दें कि बॉलीवुड की फिल्म ‘पैडमैन’ सामाजिक कार्यकर्ता ए मुरुगननथम की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने 20 साल पहले सैनेटरी पैड्स बनाने के लिए एक सस्ती मशीन का आविष्कार किया था। उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘पैडमैन’ पहले 26 जनवरी को रिलीज होनी थी। बाद में ‘पद्मावत’ फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के आग्रह पर ‘पैडमैन’ फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाकर 9 फरवरी कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *