IM के खतरनाक India’s Bin Laden को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गुजरात में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट में शामिल इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गुजरात में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट में शामिल इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हो गई थी। ब्लास्ट के बाद पुलिस ने जांच के बाद अब्दुल सुभान कुरैशी को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी थी। कुरैशी सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और बाद में IM से जुड़कर खौफनाक वारदात को अंजाम देने में जुट गया था। उसे भारत का बिन लादेन (India’s Bin Laden) के नाम से भी जाना जाता है।


SIMI और IM को फिर से खड़ा करने में जुटा था कुरैशी  

दरअसल, गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी दौरान कुरैशी को दिल्ली के गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार और संवेदनशील दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। कुरैशी सिमी (SIMI) और IM को फिर से खड़ा करने की कोशिश में था। साल 2013 और 2015 में वह सऊदी अरब गया था। वहां से लौटकर वो आतंकी नेटवर्क को मजबूत बनाने का काम कर रहा था। पिछले कई सालों कुरैशी उर्फ तौकीर को गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस लगी हुई थी। आखिर में उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

—————————————————————————————————

 

 

 

 

 

 

 

 

अहमदाबाद और सूरत में बम विस्फोट का किया था प्लॉट तैयार

बता दें 26 जुलाई 2008 को सीरियल ब्लास्ट में कुरैशी पर अहमदाबाद और सूरत में बम विस्फोट का प्लॉट तैयार करने का आरोप है। आतंकियों ने करीब 21 टिफिन बम का इस्तेमाल किया था। इसे साइकिल और मोटरसाइकिल से सहारे व्यस्त बाजार, बस स्टेशन और अस्पताल के प्लांट किया गया था। तीन बच्चों का पिता कुरैशी कई बार पुलिस को चकमा देकर भाग चुका था। उसके बंगलादेश में होने की भी पुख्ता जानकारी मिली थी, लेकिन उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली। कुरैशी की गिरफ्तारी से आतंक के बड़े नेटवर्क से पर्दा उठने की भी संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *