ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। फैसले अनुसार जब कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में आएगा तो उसको एक एफिडेविट देना होगा।
जिसमें लिखा होगा कि उसने अपनी शादी में उसने दहेज नही लिया है। साथ ही इस नियम का सख्ती से पालना करेंगा। यदि वो इसके बाद भी दहेज लेता है तो उसको अपनी सरकारी नौकरी से हाथ धोना होगा। सरकार ने इस फैसले को सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश दिए है।
इस एफिडेविट को सरकारी कर्मचारी को विभाग के मुख्य कर्मचारी को देना होगा, जिसमें लिखा होगा कि उसने अपनी शादी के दौरान किसी भी तरह का दहेज नहीं लिया है। साथ ही पत्नी और पत्नी के पिता के हस्ताक्षर भी जरूर किए होने चाहिए।


