जिसने गलत लोगों से बचने की सलाह दी, उसने ही लूट ली लड़की की इज्जत!

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया : भले ही सोशल मीडिया को एक-दूसरे से जुड़े रहने का माध्यम बताया जाए, लेकिन कब किसके दिमाग में खौफनाक साजिश…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया : भले ही सोशल मीडिया को एक-दूसरे से जुड़े रहने का माध्यम बताया जाए, लेकिन कब किसके दिमाग में खौफनाक साजिश पनपने लगे, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकती। ऐसा ही मामला पंजाब से सामने आया है, जहां पाकिस्तान के सीमावर्त्ती गांव बहरामपुर के मलकियत सिंह ने एक खौफनाक साजिश रची। दरअसल, मलकियत ने पहले फेसबुक से एक लड़की से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर अमृतसर बुलाया। लड़की उसकी बातों में आकर होटल पहुंच गई। लेकिन मलकियत के शातिर दिमाग में कुछ और चल रहा था। उसके होटल के कमरे में पहले ही कैमरा लगा दिया था। और, जब लड़की वहां पहुंची तो उसके आपत्तिजनक सीन कैद कर लिए।

लड़की को पहले उसकी खौफनाक साजिश का पता नहीं चला। दो महीने की दोस्ती में कई बार लड़की का शारीरिक शोषण हुआ। जब मलकियत उसे ब्लैकमेल करके रूपये मांगने लगा तब उसे सारी बातों का पता चला। इसके बाद आरोपी लड़की की वीडियो वायरल करके फरार हो गया। लड़की के बयान पर घरिंडा थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घरिंडा गांव के मुल्लां बहरामपुर का रहने वाला है। वो लड़की से बातचीत के दौरान अक्सर बताता था कि उसे टीवी पर आने वाला शो सावधान इंडिया काफी पसंद है। आरोपी लड़की को सलाह देता कि उसे गलत लोगों से सावधान रहे। उसकी बातों में आकर लड़की अमृतसर चली गई। जहां उसे मां शेरांवाला गेट स्थित एक होटल में बुलाया गया।

युवती ने आरोपी पर भरोसा करके होटल के कमरे में चली गई। जहां मलकियत ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान कमरे में छिपाकर रखे गुप्त कैमरे में उसकी अश्लील वीडिया बना ली। बाद में वह धमकी देकर युवती से संबंध बना लिया। हालांकि जब उसने इंकार किया तो उसकी वीडियो लड़की के रिश्तेदार को भेज दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *