ड्रग्स मामले में सुखपाल खैरा को मिलती रहेगी राहत, 8 हफ्ते बाद SC में सुनवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : ड्रग्स तस्करी मामले में घिरे AAP विधायक और विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत जारी रहेगी।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : ड्रग्स तस्करी मामले में घिरे AAP विधायक और विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत जारी रहेगी। दरअसल, पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए 6 हफ्ते का वक्त मांगा है। वहीं सुखपाल खैरा ने पंजाब सरकार ने जवाब पर खुद का पक्ष रखने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। इस तरह से साफ है सुप्रीम कोर्ट में सुखपाल खैरा के मामले की सुनवाई 8 हफ्ते के बाद होगी।

बता दें कि AAP विधायक और विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा ड्रग्स मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब की फाजिल्का जिला अदालत पर सुखपाल खैरा के खिलाफ जारी समन पर रोक लगा दिया था। इसके पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खैरा की याचिका रद कर दी थी। दूसरी तरफ खैरा मामले का रद करने की मांग भी कर रहे हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद ही खैरा के मामले में सारी स्थिति साफ होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *