ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के बवाना में दो प्लास्टिक फैक्ट्री और एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने के कारण 17 लोगों की मौत हो गई।
जबकि करीब 55 लोग इस हादसे के कारण घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी और फैलती हुई पटाखा फैक्ट्री में जा लगी जहां पर गैरकानूनी ढंग से पटाखों की पैकिंग की जा रही थी।
इस हादसे के बाद चारों तरफ राजनीति शुरू हो गई है। राजनीतिक लोग एक दूसरे पर टिप्पणी कर रहे है।
वही नॉर्थ एससीडी की बीजेपी की मेयर प्रीति अग्रवाल का इस हादसे पर एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बयान में वो कह रही है कि उन्होने इस फैक्ट्री को लाइसेंस दिया था जिस कारण उनके सहयोगियों को कुछ भी बोलना नहीं चाहिए।
इस पर प्रीति अग्रवाल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वो अपने सहयोगियों को कह रही थी कि इस खौफनाक घटना में अभी हमको कुछ नही कहना चाहिए।
साथ ही यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इस इंडस्ट्रियल एरिया का आवंटन किया था तो उनकी जिम्मेदारी बनती थी कि वो ध्यान देते कि यहां किस तरह का कार्य हो रहा है। अरविंद केजरीवाल ने उनकी बयान को रीट्वीट किया था।
जिस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने उनकी झूठी वीडियो को रिट्वीट किया है। इस कारण उन्हें उनसे मांफी मांगनी चाहिए। इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि इसमें 17 जिंदगियों की मौत का जिम्मेदार कौन है?
राजनीति तो हो रही है पर उन लोगो के बारें में कोई सोच नहीं रहा है। इस हादसे के बाद मुआवजा भी दिया जाएगा पर क्या मुआवजा वो 17 जिंदगियों को वापस लौटा पाएगा?






