ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बेशक खिताब नहीं जीत सकी हो पर आज भी उनका जलवा बरकरार है।
ऐसा ही देखने को मिला मध्यप्रदेश में जहां पर सपना चौधरी के डांस को देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रोग्राम में लोगो की भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस कई लोगों को अन्दर नहीं जाने दे रही थी।
जिस कारण बाहर खड़े लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिस कारण कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति काबू पाने के लिए पुलिस ने लोगो पर लाठिय़ां बरसानी शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।


