ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पिछले साल दुनियाभर में यौन उत्पीड़न की शिकार हुई महिलाओं ने #MeToo कैंपेन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। साथ ही बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने खुद के साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं को साझा किया। दूसरी तरफ इस कैंपेन को शुरू करने वाली महिला पत्रकार सैंड्रा मुलर को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। मुलर ने जिस व्यक्ति पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, उसने मुलर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। मुलर ने फेसबुक और ट्वीटर से इसकी जानकारी दी है।
Merci pour vos contributions. La cagnotte grossit . Continuons! Même à cette heure tardive en France! #touchée ! C est ici : https://t.co/nqoazzScSg
— Sandra Muller (@LettreAudio) January 19, 2018
पहले मांगी माफी अब मानहानि का मुकदमा
दरअसल, फ्रांस की महिला पत्रकार सैंड्रा मुलर ने चैनल के एग्जिक्यूटिव एरिक ब्रायॉन पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया था। मुलर ने 13 अक्टूबर 2017 को ट्विटर पर अपने साथ हुई घटना को शेयर किया था। जिसके बाद फ्रांस के साथ ही दुनियाभर की महिलाओं ने सोशल मीडिया पर खुद के साथ हुई घटनाओं को साझा किया था। कुछ समय बाद आरोपी एरिक ब्रायॉन ने अपनी हरकत के लिए माफी मांग ली थी। लेकिन अब उसने मुलर पर 50 हजार यूरो के मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
टाइम्स ने ‘साइलेंस ब्रेकर’ का नाम दिया था
मुलर ने अपने पोस्ट में बताया है कि उन्हें कानून पर भरोसा है। वो आखिरी समय तक अपने अधिकार के लिए लड़ती रहेंगी। मामले का ट्रायल शुरू होने के बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी। बता दें कि मुलर की #MeToo मुहिम को दुनियाभर की महिलाओं ने हाथोंहाथ लिया था। वहीं यौन हिंसा की शिकार महिलाओं ने #MeToo के साथ अपने साथ हुई आपबीती साझा की थी। टाइम मैगजीन ने भी मुलर को 2017 के पर्सन ऑफ द ईयर की लिस्ट में शामिल करते हुए ‘साइलेंस ब्रेकर’ का नाम दिया था।
