जालंधर: थाना जमशेर में तैनात पुलिस मुलाजिम पर गोलियां और तेजधार हथियार से हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में परिवार समेत रहते थाना सदर में तैनात हैड कांस्टेबल हरजीत सिंह की टांग में गोली मारने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में परिवार समेत रहते थाना सदर में तैनात हैड कांस्टेबल हरजीत सिंह की टांग में गोली मारने व तेजधार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हरजीत सिंह को रामा मंडी के जौहल मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल रामा मंडी में भर्ती करवाया गया है। पिस्तौलों व तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों ने पुलिस मुलाजिम हरजीत सिंह के पत्नी राजविन्द्र कौर व बेटे अकरमवीर सिंह को बंधक बनाकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।

राजविन्द्र कौर ने जौहल अस्पताल में देर रात बताया कि वह अपने पति हरजीत सिंह व बेटे अकरम के साथ कार में अपने मायके घर गांव ठीकरीवाला थाना सेखवां जिला गुरदासपुर से वापस जालंधर आ रही थी। मायके घर से करीब पौना किलोमीटर आगे पहुंचने पर 3 गाडिय़ां उनकी कार के आगे आकर रूक गईं, जिनमें करीब एक दर्जन लोग सवार थे। थाना जमशेर में तैनात पुलिस मुलाजिम को बटाला में मारी गोली |

Watch Video

https://youtu.be/L58JBsL7iKY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *