ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को इस साल का पहला ‘मन की बात’ करेंगे। इसको लेकर उन्होंने ट्वीटर पर एक पोस्टर शेयर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्टर के साथ ट्वीट किया है ‘It is always a delight to read your insightful ideas and inputs for #MannKiBaat. What are your suggestions for 2018’s first ‘Mann Ki Baat’ on 28th January? Let me know on the NM Mobile App. http://nm4.in/dnldapp
It is always a delight to read your insightful ideas and inputs for #MannKiBaat. What are your suggestions for 2018’s first 'Mann Ki Baat' on 28th January? Let me know on the NM Mobile App. https://t.co/TYuxNNJfIf pic.twitter.com/XSN2MDd905
— Narendra Modi (@narendramodi) January 18, 2018
दूसरी तरफ कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रिट्वीट किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी से तीन सवाल के जबाव पूछे हैं। पहला सवाल युवाओं को रोजगार देने तो दूसरा चीन की डोकलाम में दखलंदाजी, जबकि तीसरा सवाल हरियाणा में बढ़ते रेप को लेकर किया गया है।
Dear @narendramodi, since you've requested some ideas for your #MannKiBaat monologue, tell us about how you plan to:
1. Get our youth JOBS
2. Get the Chinese out of DHOKA-LAM
3. Stop the RAPES in Haryana. pic.twitter.com/pwexqxKrTQ— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 19, 2018
भले ही प्रधानमंत्री और राहुल गांधी एक-दूसरे को अपने भाषणों में घेरने में लगे रहते हैं। लेकिन अब ट्वीटर पर भी राहुल गांधी प्रधानमंत्री को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
