ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : सोशल मीडिया का बच्चों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिस कारण UK कमिश्नर ने सभी माता पिता से अपील की है कि वो अपने बच्चों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से रोके।
इंग्लैंड के चिलड्रन कमिशनर का कहना है कि आजकल के बच्चों को स्नैपचैट का प्रयोग काफी कर रहे है जिस कारण वो नशे की तरह इसमें जकड़ते जा रहे है।
आपको बता दे कि स्नैपचैट लगातार तीन दिन तक दोस्तों के साथ जुड़े रहने के लिए और मैसेज करने के लिए प्रेरित करती है।
जिस कारण बच्चों पर काफी प्रैशर और नाकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐनी लोंगफिल्ड ने बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग 10 वर्ष से भी कम आयु के बच्चे कर रहे है। जिस कारण माता पिता को अपने बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।



