ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफे को मंजूरी दे दी है। जानकारी अनुसार कैप्टन ने राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे के संबंधी कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
इस दौरान राणा गुरजीत के इस्तीफे को मंजूर करने का फैसला लिया गया। इसके इलावा इस मीटिंग में मंत्रिमंडल के विस्तार की भी चर्चा की गई।
सूत्रों का ये भी कहना है कि राणा गुरजीत के इस्तीफे के बाद पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। आपको बता दें कि राणा गुरजीत माइनिंग के टेके को लेकर विवाद में चल रहे थे।


