संगरूर में सड़क हादसे में दो गंभीर, कई अन्य के घायल होने की आशंका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संगरूर के भवानीगढ़ में गुरुवार को पंजाब रोडवेज की बस को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संगरूर के भवानीगढ़ में गुरुवार को पंजाब रोडवेज की बस को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इस कारण बस अनियंत्रित होकर रेहड़ी दुकानदारों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस हादसे में दो रेहड़ी दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अन्य लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है।

https://youtu.be/mSjqFEHnQUg

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस पुराने बस स्टैंड पर रुकने ही वाली थी कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, वहीं लोगों ने बस के नीचे दबे घायलों को अस्पताल भेज दिया। लोगों का कहना है कि कुछ और घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *