ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार की कर्जमाफी योजना से वंचित रहे गांव कोटशमीर के एक छोटे किसान ने कीटनाशक निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह भी पता चला है कि कोआप्रेटिव सोसायटी ने कर्ज के चलते उसे खाद देने से इंकार कर दिया था जिस कारण वह परेशान था।
किसान अमरजीत सिंह पर करीब 7 लाख रुपए का कर्ज था। इसमें से 1 लाख रुपए गांव की कोआप्रेटिव सोसायटी का था। अमरजीत सिंह का नाम कर्जमाफी की पहली सूची में नहीं आ सका जिस कारण वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। गत दिन वह कोआप्रेटिव सोसायटी से खाद लेने गया था लेकिन कर्ज के कारण उसे खाद नहीं मिल सकी। इस बात को लेकर वह और परेशान हो गया तथा उसने कीटनाशक निगल ली जिससे उसकी मौत हो गई।
Watch Video
https://youtu.be/TIYz9SQ88n8

