ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मोगा से एक ऐसी दिल दहलाने वाली वारदात सामने आए हैं । जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आपको यकीन नहीं होगा कि एक महिला ने महज इसलिए खुदकुशी कर ली कि उसका बेटा किसी लड़की के साथ भाग गया था और जब लड़की के परिजनों ने लड़के की मां को धमकी देने लगे तो मां ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया।
कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन बदलते दौर में प्यार खूनी भी बनता जा रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं। मोगा के निहाल सिंह वाला के खोटे गांव में प्यार के कारण एक मां को अपनी जान देनी पड़ गई। हालात इतने बदतर हो गए कि महिला ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला ले लिया। दरअसल, महिला ने सपना देखा था कि वो अपने बेटे की धूमधाम से शादी करेगी । लेकिन जिंदगी को कुछ और भी मंजूर था। और आखिर में प्यार के कारण महिला इस जालिम दुनिया से हमेशा के लिए रूख्सत हो गई।
बताया जाता है कि खोटे गांव की 48 साल की महिला मंजीत सिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंजीत के बेटे हरप्रीत को गांव की ही एक लड़की से मोहब्बत थी। मोहब्बत जब परवान चढ़ी तो लड़के-लड़की ने साथ-साथ जीने-मरने की कसम खा ली और फिर वही हुआ जिसका डर था। दोनों एक मुकम्मल जहां बनाने के लिए दस दिन पहले घर से भाग गए। इसके बाद लड़की के परिजन लड़के की मां को धमकाने लगे। महिला को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने मंगलवार की देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की के परिवार वालों समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ इस घटना के सामने आने के गांव के लोग सकते में हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर एक मां बेटे के कारण ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठा लिया।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लड़के-लड़कियां मोहब्बत तो कर लेते हैं । लेकिन जालिम समाज आज भी उनके सामने कांटें बिछा देता है। जिस बेटे को अपनी मां के बुढ़ापे का सहारा बनना था, उसी बेटे के कारण उसे अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लेना पड़ा।
Watch Video
https://youtu.be/hdPV9YPk7P8
