गुरदासपुर: युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला, इलाके में दहशत का माहौल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला गुरदासपुर के शहर बटाला में 4 दिन पहले एक 28 साल नौजवान की संदिग्द हालत में शव मिला । जो दिल्ली में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला गुरदासपुर के शहर बटाला में 4 दिन पहले एक 28 साल नौजवान की संदिग्द हालत में शव मिला । जो दिल्ली में एक निजी कंपनी में कांट्रेक्टर के तौर पर काम करता था। जिसकी 12 जनवरी को संदिग्द परिस्थितो में मौत हो गयी थी और वहीं मृतक नौजवान के भाई के बयानों पर पर मृतक नौजवान अमरजीत सिंह के ही एक दोस्त डिंपल और एक अज्ञात नौजवान के खिलाफ 302 ipc के तहत केस दर्ज तो कर लिया गया। लेकिन अब परिवार का कहना है की पुलिस ने महज केस ही दर्ज किया है और जबकि कोई करवाई नहीं की जा रही है आज परिवार की तरफ से एस एस पी बटाला के दफ्तर पोहच इंसाफ की गुहार लगाई गयी।

मृतक नौजवान के भाई हरकीरत सिंह ने बताया की उसके भाई को उसका एक दोस्त डिंपल और उसका एक साथी 11 जनवरी को साथ लेकर गए थे और बाद में देर रात उसका शव सिविल हस्पताल में लावारिस शव बता कर हस्पताल से फरार हो गए। वहीं मृतक के परिवार का कहना है की पुलिस कोई ठोस करवाई नहीं कर रही और उन्होंने यहाँ इंसाफ की गुहार लगाई वहीं उन्होंने चेतावनी भी दी है की अगर पुलिस ने करवाई न की तो उनकी तरफ से बटाला पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

मृतक नौजवान के परिवार और इलाके के लोगो की तरफ से एस एस पी बटाला ओपिंदरजीत सिंह से उन्हें इंसाफ जल्द देने की अपील की और वहीं एस एस पी बटाला ने परिवार को करवाई करने का आश्वाशन देते हुए कहा की इस मामले में पुलिस की तरफ से एक नौजवान डिंपल और एक अज्ञात नौजवान के खिलाफ 302 ipc के तहत केस दर्ज कर पुरे मामले की गम्बिरता से जाँच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों ग्रिफ्तार कर लिया जायेगा।

फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है लेकिन ऐसे में अगर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा तो इस परिवार का कानून पर से विश्वास डगमगा जाएगा। वहीं इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला रखी है।

Watch Video

https://youtu.be/uPb0g2vfzlg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *