ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में नशा है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में नशा पंजाब के नौजवानों पर इस कदर छाया हुआ है कि वो आए दिन नशे के इस दल दल में फंसते जा रहे हैं। जिसके लिए वे कुछ भी कर रहे हैं। फिर चाहें उन्हें एक शातिर बदमाश ही क्यों ना बनना पड़े।
पंजाब सरकार और पुलिस राज्य में नशे की आपूर्ति को बंद करने की लाख कोशिश कर ले। लेकिन नशेडी हैं की नए से नया रास्ता निकाल लेते हैं और अब उन्होंने ट्यूब नशा करना शुरू कर दिया है, यानी की पंचर लगाने वाला गलू य़ा फिर दूसरे शब्दों में कहे तो गोन्द। जिसे ये नशेड़ी किसी लिफ़ाफ़े में दाल कर उसे सूंगते हैं। नशे के लिए पंचर लगाने वाली ट्यूब का इस्तेमाल कर रहे हैं जोकि उनके नशे के लिए सस्ता और आसन तरीका बन कर सामने आया है । इतना ही नही, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जालंधर में पंजाब पुलिस के हाथ तीन नौजवान लगे। ये दो नौजवान पुलिस के हाथ इस लिए नहीं लगे कि वे नशा करते हैं।
बल्कि इस लिए गिरफ्तार किए गए क्योंकि वे बाजार में मोबाइल और चैन सिनेचिंग करते है। इसी कड़ी में जब ये नौजवान किसी को लूटने के लिए बाजार गए तो पब्लिक ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में इन नौजवानों ने अपने गुनाहा कबूल कर लिया साथ ही पुलिस को ये भी बताया कि वे ऐसा काम केवल नशा करने के लिए करते है। इतना ही नहीं, आरोपी ने कैमरे के सामने नशे का डेमो तक दे डाला। दोनों आरोपियों में से अजय कुमार उर्फ़ अम्ब ने बताया कि वो पिछले दो साल से नशे के लिए वारदात को अंजाम दे रहा है। ताकि वो नशा कर सके। इस मामले को लेकर जालंधर के ASP NS महल से बात की गयी तो उन्होंने बताया की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी कड़ी में जब हमने टायर ट्यूब्स को पंचर लगाने वाले से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ये ट्यूब आसानी से दुकानों पर मिल जाती है लेकिन वो लोग सिर्फ पंचर लगाने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। और उन्हें नहीं पता था कि ये ट्यूब नशा इस्तेमाल करने में होता है।
पंजाब सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले। लेकिन नौजवान है कि नशा करने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। फिर चाहे वो एक अपराधी ही क्यों ना बन जाए। इस मामले में आपने देख ही लिया कि किस तरह से नशा करने के लिए ये युवक अपराध कर रहे थे। देखते ही देखते अपना जिंदगी नशे के कारण बर्बाद कर ली।
Watch Video
https://youtu.be/khSEQk2vmz4
