लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: एक बार फिर से ममता शर्मशार हुई है। लड़कियों को मार कर फेंकना दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
ऐसा ही मामला लुधियाना में देखने को मिला जहां एक नवजात बच्ची का शव कूड़े के ढेर में से मिला है। आपको बता दे कि लक्कड़ पुल के मालगोदाम के बैक साइड एक बच्ची का विकसित भ्रुण मिलने के कारण सनसनी फैल गई है।
7 माह की बच्ची को डिब्बे में डालकर फेंका गया है।बच्ची के शव को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

