लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: योगगुरू से बिजनेसमैन बने बाबा रामदेव अब अपने पतंजलि के उत्पादों को ऑनलाइन बेचने की तैयारी में है।
आपको बता दें कि बाबा रामदेव ने अब ई-कॉमर्स में अपनी धमाकेदार एंट्री की है। उन्होने अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए अमेज़न और फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है।
अपने इस मुहिम को बाबा रामदेव ने हरिद्वार से हर द्वार तक का नारा दिया है। इस पर बाबा रामदेव ने कहा कि ऑनलाइन तंत्र स्थापित हो जाने के बाद ग्राहक पंतजलि के उत्पादों को आसानी से खरीद सकेंगे।
आपको बता दें कि बाबा रामदेव हमेशा स्वदेशी सामानों का नारा बुलंद करते आए है। अब उन्होने अपने उत्पादो को ऑनलाइन बेचने की भी तैयारी कर ली है।



