ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत यात्रा पर आए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ ताज महल पहुंचे । इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया ।
CM योगी ने किया नेतन्याहू का वेल्कम 
नेतन्याहू के ताजमहल दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गया । जिसके चलते शिल्पग्राम से लेकर दशहरा घाट, पूर्वी गेट, दक्षिणी गेट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ताजगंज में ताज से सटी इमारतों की छतों पर फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए थे ।
बेंजामिन नेतन्याहू के दौरे के दौरान सुबह 10.20 से दोपहर 12.30 बजे तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहा । इसके लिए एक घंटे पहले यानी 9 .20 बजे टिकट मिलना बंद हो गया । दोपहर 12. 30 बजे ताजमहल आम पर्यटकों के लिए खुला ।




