- अल्पसंख्यकों को सशक्त बनाने वाला फैसला : नकवी
- 2012 में SC ने दिया था सब्सिडी खत्म करने का निर्देश
- इस साल 1.75 लाख भारतीय नागरिक जाएंगे हज पर
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : हज यात्रा पर जाने वाले अकीदतमंदों को मिलने वाली सब्सिडी को केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया है। सरकार ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह अल्पसंख्यकों को सशक्त करने के लिए किया गया है। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को केंद्र सरकार की हज सब्सिडी वापस लेने के फैसले पर सहमति जताई।
दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने 2012 में केंद्र सरकार को आदेश दिया था कि साल 2022 तक हज पर सब्सिडी को पूरी तरह खत्म करे। हालांकि सब्सिडी खत्म करने के बाद केंद्र सरकार दूसरे तरीके से यात्रियों को रियायत देने पर विचार कर रही है। इस साल सऊदी अरब ने भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों का कोटा 5000 तक बढ़ा दिया है। अब 1.75 लाख भारतीय हज पर जाएंगे।
