लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शादी एक पवित्र बंधन होता है। शादी के बाद पत्नी अपने पति में परमेश्वर और पति अपनी पत्नी में धन लक्ष्मी का रूप देखता है। पर जब इस पवित्र बंधन में खटास आ जाती है तो इस बंदन को तोड़ने तक की नौबत तक आ जाती है। शादी के बंधन को तोड़ने में लोगो का सब कुछ बिक जाता है जिसमें अब किडनी भी शामिल हो गई है।
ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है जहां पर 34 साल के प्रकाश अहिरवार नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उसका गुजारा देना है। जिस कारण उसने अपनी किडनी को बेचने के लिए पोस्टर लगाए है। प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ चल रहे परिवारिक विवाद के कारण उसका सब कुछ बिक गया है।
कोर्ट के आदेशानुसार उसको अपनी पत्नी को तलाक के बाद गुजारे के लिए 2200 रुपए और उसको आर्थिक मदद के लिए 30 हजार रुपए देने है। जिसको वो दे नहीं पा रहा है। साथ ही उसने ये भी बताया कि जब से उसने अपनी किडनी बिकाऊ के पोस्टर लगाए है तब से उसको दिल्ली, भोपाल, मुबंई के इलावा सऊदी अरब से भी फोन आ गया है।
उसकी किडनी के लिए सभी लोग उसको 15 लाख रुपए से ज्यादा नही दे रहे है। जब वो अपने ग्रहाकों को अपनी किडनी की कीमत 50 लाख रुपए बताता है तो कोई भी इतने पैसे देने के लिए मानता नही है।
आपको बता दें कि प्रकाश के द्धारा लगाए इस पोस्टर को सभी ध्यान से पढ़ते है। इस पोस्टर में उनकी तस्वीर भी लगाई हुई है। मुबंई से एक एनजीओ ने सलाह दी कि वो कोर्ट में जा कर फिर से केस लड़े और इस तरह का कदम ना उठाए।




