न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ के बहुचर्चित वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले को लेकर एक ओर विकास बराला ने जेल से बाहर आने के बाद खुद को निर्दाेष और पीड़ित बताया है | वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष वर्णिका कुंडू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वर्णिका ने कहा कि, उन्हें यही उम्मीद थी विकास बराला जेल से बाहर आने पर अपने आप को किसी न किसी तरह से खुद को बचाने की कोशिश करेंगे।
वर्णिका का कहना है कि विकास झूठ बोलकर बचने की कोशिश करेंगे। वर्णिका ने विकास के वीडियो को झूठा और आधारहीन बताया है। वर्णिका ने कहा कि उन्हें न्याय पालिका पर भरोसा है | ऐसे बेसलेस और झूठे वीडियो से कोर्ट की कार्रवाई पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वर्णिका ने कहा कि विकास बेकसूर नहीं है और न ही पीड़ित है बल्कि पीड़ित तो मैं खुद हूं।

