न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब और हरियाणा का नामी बदमाश हरसिमरनदीप उर्फ सिम्मा को पुलिस ने देहरादून में 2 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा में हत्या के 4 मुकद्दमे दर्ज हैं। पंजाब और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन बदमाशों को राजेंद्र नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। इनसे अत्याधुनिक पिस्टलें और रिवॉल्वर बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के नामी बदमाश हरसिमरनदीप उर्फ सिम्मा के देहरादून में मौजूद होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त टीम गठित की। सटीक सूचना मिलने पर टीम कैंट थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर कॉलोनी में पहुंची जहां इन बदमाशों के मौजूद होने की आशंका थी। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से अपना ऑप्रेशन शुरू किया, जिसके दौरान हरसिमरनदीप उर्फ सिम्मा पुत्र गुरुमुख सिंह निवासी वैवलकला थाना बाजाखाना जिला फरीदकोट पंजाब को उसके गिरोह के 2 सदस्यों समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों की तलाशी में उनके पास से रिवॉल्वर और पिस्टलों समेत कई हथियार और कारतूस बरामद हुए।
पंजाब का कुख्यात बदमाश सिम्मा देहरादून से गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर सिम्मा बहबल को किया काबू
गैंगस्टर सिम्मा बहबल तीन साथियों समेत काबू
गैंगस्टर सिम्मा पर कत्ल समेत दर्जनो गंभीर आरोप
फरीदकोट पुलिस और देहरादून पुलिस ने किया सांझा ऑपरेशन
गैंगस्टर सिम्मा साथियों समेत देहरादून से किया गिरफ्तार
दो पिस्टल ओर एक वरना कार भी हुई बरामद
शेलर मालिक के कत्ल के मामले भी था सेमा वांछित
कुछ महीने पहले हुए फरीदकोट के जैतों में दिया था वारदात को अंजाम
देहरादून पुलिस की किया सिम्मा पर मामला दर्ज
अब पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी फरीदकोट
Watch Video
https://youtu.be/kTj6yfBvkik
