लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पाकिस्तान में 8 साल की मासूस बच्ची हैवानियत का शिकार हुई है। जानकारी अनुसार दरिंदों ने अपने गलत इरादों को पूरा करने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। फिर उसका रेप करके गला घोट कर मार दिया फिर उसको कचरे के डब्बे में फेंक दिया।
बच्ची के अपहरण की वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको पाकिस्तान की निर्भया कह कर इंसाफ की मांग की जा रही है। पाकिस्तान में बच्ची को इंसाफ दिलवाने के लिए लोग प्रदर्शन कर रहे है।
जिस कारण उनकी भीड़ को रोकने के लिए पुलिस वालों ने फायरिंग कर दी जिस कारण दो व्यक्ति घायल हो गए।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में एक न्युज चैनल की एंकर ने अपनी बच्ची को गोद में बिठा कर इंसाफ की गुहार लगाई है। इस वारदात पर बच्ची के परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले पर गम्भीरता से कार्य नहीं कर रही है। आरोपी अभी भी फरार है।



