लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के लिए डायरेक्टर करण जौहर ने अक्षय की को-स्टार के रुप में परिणीति चोपड़ा को चुना है। करण जौहर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी जिसके बाद परिणीति चोपड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
साथ ही अक्षय कुमार का भी मज़ाक बनाया जा रहा है।
जिस पर करण जौहर ने ट्वीट करके कहा कि जब उन्होने परिणीति को अपनी फिल्म के लिए चयनीत किया और इस जानकारी जब उन्होने सोशल मीडिया पर दी तो तभी लोगो ने उस पर हमला करना शुरू कर दिया जिस पर उन्होने माफी मांगी है।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि वो इस फिल्म में अदाकारा के रूप में काम कर रही है। गौरतलब है कि अक्षय की फिल्म केसरी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। सारागढ़ी की लड़ाई को लेकर अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा और अजय देवगन के बीच घमासान युद्ध होने वाला है। अब देखना ये होगा कि दर्शक किसकी फिल्म को ज्यादा पसंद करते है। क्योकि तीन फिल्में सारागढ़ी की लड़ाई पर बन रही है।


