लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: होशियारपुर की बलवीर कालोनी में नशीले पाऊडर का कारोबार करने के आरोपियों की तलाश में सिविल ड्रैस में पहुंची स्पैशल टास्क फोर्स को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
लोग उस समय भड़क गए जब पुलिस युवक को काबू कर अपने साथ थाना मॉडल टाऊन ले जाने लगी। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि एस.टी.एफ. टीम ने नशीले पाऊडर का झूठा केस बनाने के आरोप में काबू युवक करण को नहीं छोड़ा तो वे संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
जब इस संबंध में स्पैशल टास्क फोर्स टीम का नेतृत्व कर रहे ए.एस.आई. मुख्तयार सिंह से पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की औऱ जब उन्हें काबू करने के लिए वे लोग मौके पर पहुंचे तो इनके आदमियों ने इन्हें फरार करा दिया। पुलिस मौके पर शोर मचा रहे व संदेह के आधार पर 1 युवक को काबू कर उससे पूछताछ कर रही है।
विरोध के बीच स्पैशल टास्क फोर्स ने किया युवक को काबू
पुलिस जबरन डालना चाहती है नशे का झूठा केसः परिजन
परिजनों ने युवक को न छोड़ने पर दी संघर्ष की चेतावनी
स्पैशल टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई






